Oct 22, 2016
गुना। जिले के सहाकारी बैंक के कर्मचारी आशोक श्रीवास्तव के दो ठिकानों पर लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान लोकायुक्त पुलिस ने सात लाख से अधिक नगदी और साढ़े सात तोला सोना और 32 किलो चांदी और कई वाहन के दस्तावेज जब्त किए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टीम ने शनिवार सुबह 10 बजे अशोक श्रीवास्तव के घर दबिश दी। छापा पड़ने की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोग भी बाहर निकल आए। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान और भी खुलासा हो सकता है। सभी दस्तावेज जप्त कर मामले की जांच की जा रही है।








