Loading...
अभी-अभी:

पद्मश्री से सम्मानित सुप्रिया देवी अब नहीं रही

image

Jan 26, 2018

आपको बता दें कि, आज गणतंत्र दिवस के दिन कोलकाता पश्चिम बंगाल की मशहूर अभिनेत्री सुप्रिया देवी जिन्होेंने करीब 50 सालों तक बंगाली सिनेमा में अपने अभिनय का योगदान दिया उनका आज निधन हो गया हैं। म्याेमांर में जन्मी सुप्रिया देवी बंगाली सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री है। और आज उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। लेकिन सुप्रिया देवी जब तक सिनेमा से जुड़ी रही तब तक उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। और सबसे ख़ास बात यह है कि, सुप्रिया देवी को ऋत्विक घटक की बंगाली फिल्मम मेघे ढाका तारा के लिए जाना जाता है। यही नहीं बल्कि, उन्हें 2011 में बंग-विभूषण से भी सम्मा नित किया गया था। **वह फिल्में जिनसे कमाया सुप्रिया देवी ने अपना नाम** सुप्रिया देवी ने सन्या सी राजा, स्व्रलिपि, कोमल गांधार, अनारकली, नमासेक, शेश थिकाना, इमान कल्याण, संध्या राग, बाग बंदी खेल, रक्ताताल, आदि फिल्मों1 में बेहतरीन अभिनय करके अपने अभिनय से सभी का मन मोह लिया। सुप्रिया देवी के निधन से पूरे बंगाल सिनेमा में शोक की लहर है इस वक्तब उनकी उम्र 83 साल थी। 1933 में जन्मीं सुप्रिया देवी ने 5 दशक तक फिल्मों में काम किया। उन्होंने उत्तम कुमार के साथ 1952 में फिल्म बासु परिवार के साथ फिल्मों में डेब्यू किया था। साल 1959 में आई फिल्म सोनार हरिन के बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। उस फिल्म में भी उनके हीरो उत्तम कुमार थे। मनोरंजन उद्योग में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था बता दें कि, 1954 में, सुप्रिया ने विश्वनाथ चौधरी से शादी की और कुछ साल बाद ही उनकी एकमात्र बेटी सोमा का जन्म हुआ। उनके निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने भी ट्वीट करते हुए अपना दुख जाहिर किया है।