Oct 18, 2016
भोपाल। राजधानी समेत प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बुधवार को दो घंटे बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल पर कमिशन समेत अन्य दो मांगों को लेकर ये बंद बुलाया गया है। 26 तारीख और 9 नवंबर को भी पंप पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। पेट्रोल पंप संचालक कुशाल शर्मा की मानें तो पेट्रोल पंप संचालकों की मांगों पर केंद्र सरकार ने गैर जरुरी नीतियों को थोप दिया है। जिसके वजह से पंप संचालक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।








