Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस ने अवैध शराब के विरोध में किया जमकर हंगामा

image

Oct 18, 2016

डोंगरगढ़। जिले में कांग्रेस ने आज बड़े पैमाने पर अबैध शराब बिक्री का विरोध करते हुए रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अबकारी कार्यालय का घेराव किया। यह रैली पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नेतृत्व में निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने इस बीच जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन भी किया।