Loading...
अभी-अभी:

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 7 लाख का राजस्व वसूल

image

Sep 9, 2016

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार परिवहन विभाग शहर में वाहन चेकिंग अभियान चला रहा है। नवनियुक्त आरटीओ आलम खान ने सिंगरौली जिले में दर्जनों जगह कार्यवाही करते हुए अबतक लगभग 300 बसों एवं वाहनों पर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान 7 लाख रुपए राजस्व वसूल किया। दरअसल मध्यप्रदेश शासन के परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिले में 9 दिन से लगातार परिवहन विभाग कार्यवाही कर रहा है। अभी तक विभाग ने कार्यवाही करते हुए 300 गाड़ियों को पकड़ा है। 80 ओवरलोड बसों एवं कई बसों के फिटनेस लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।  चालानी कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी आलम खान एवं इंस्पेक्टर केडी शुक्ला ने 7 लाख रुपए की बड़ी राशि शासन के खाते में जमा की।