Loading...
अभी-अभी:

कहीं टैक्निशियन छुट्टी पर तो कहीं मशीन खराब, नहीं हो सकी महिला की सोनोग्राफी

image

Sep 9, 2016

गुना। सात दिन तीन जिले के चार सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी न सकी। यह घटना राज्य सरकार के सारे दावे खोखले साबित करती है। कहीं मशीन खराब होने की वजह बताई गई तो कही लैब टैक्निशियन छुट्टी पर था। महिला अपने भाई के साथ राजधानी भोपाल जनानी अस्पताल में भी सोनोग्राफी कराने आई पर अस्पताल प्रशासन ने उसे गुना जिले का मामला बताकर लौटा दिया। महिला गुना जिले की रहने वाली हैं उसका भाई शहर में मैकेनिक का काम करता है।

सोनोग्राफी क्यों है जरूरी

विदिशा निवासी गोलू रैकवार का छोटी बहन ओमबाई की शादी गुना जिले के बीनागंज में हुई। लेकिन शादी के बाद ससुराल पक्ष वाले ओमबाई को प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट भी की। चार महिने बाद 19 वर्षीय ने थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराई। डॉक्टर ने बताया महिला गर्भवती है। शरीर पर मारपीट के निशान है जिससे गर्भ में ब्लिडिंग हो सकती है। बीनागंज पुलिस ने सोनोग्राफी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद दोनों भाई प्रदेश भर के जिला अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए भटकते रहे।