Oct 22, 2016
भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव मनेपुरा में उनके पुत्र योगेश कटारे ने मुखाग्नि दी। कटारे का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
अंतिम विदाई में बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचौरी के अलावा स्थानीय भाजपा सांसद डॉ. भगीरथ प्रसाद और जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी अंत्येष्टि में मौजूद रहें। शुक्रवार दोपहर को उनका शव मुंबई से ग्वालियर से लाया गया था, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुँचे थे। जिसके बाद शुक्रवार रात को पार्थिव देह भिंड लाया गया। यहां भी कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।








