Loading...
अभी-अभी:

रेलवे कर्मचारी के पुत्र की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

image

Oct 18, 2016

इटारसी। मंगलवार को रेलवे पुत्र सुमित चौहान की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपी गोलू उर्फ़ मनोज और अजय उर्फ़ करिया को उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर ले लिया है।  मामला इटारसी कोतवाली थाने का है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शनिवार रात वे और सुमित चौहान शराब पीने गए थे, तभी बोतल गिरने पर दोनों आरोपियों का सुमित से विवाद हो गया। उन्होंने गुस्से में आकर सुमित पर चाकुओं से वार कर दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।