Loading...
अभी-अभी:

सेना पुलिस के लांस नायक ने खुद को मारी गोली

image

Nov 16, 2016

सागर। सेना पुलिस के एक लांस नायक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। लांस नायक के खुदकुशी करने की वजहों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक, लांस नायक यूआर गोपाल ने बुधवार सुबह छह बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। रिलीवर जैसे ही उसे ड्यूटी पर छोडकर गया, उसने अपनी सर्विस इन्सॉस रायफल से फायर किया। गोली लगने से फौजी की मौके पर ही मौत हो गई।
फौजी के सुसाइड करने की सूचना मिलने पर पद्माकर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इस वजह से लांस नायक गोपाल के सुसाइड करने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। फौजी आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। पत्नी और बच्चे यहीं साथ में रहते हैं।