Loading...
अभी-अभी:

मध्य प्रदेश की पांच बड़ी खबरें: पिछले 24 घंटे में 106 नए कोरोना मामले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे

image

Aug 21, 2022

1. मध्य प्रदेश में नहीं थम रहे कोरोना के मामले। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 106 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें इंदौर में सबसे ज्यादा 36 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा भोपाल में 19, जबलपुर में 5 और ग्वालियर में 8 लोग हुए कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही 
छतरपुर, मुरैना और नरसिंहपुर में 3, 3 कोरोना के मरीज मिले। पूरे प्रदेश में 701 मिले कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।

2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद वो स्टेट हैंगर से भोपाल ताज होटल के लिए रवाना  होंगे। गृह मंत्री शाह होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद वो सोमवार को पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में प्रदेश में कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा में रूट डायवर्ट प्लान तैयैर किया है।

3. ग्वालियर में बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है। हजीरा के इंटक मैदान में स्थित सब्जी मंडी में पानी भर जाने के कारण व्यापारियों से लेकर आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव को लेकर लोगों में नगर निगम के खिलाफ बेहद आक्रोश है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर शहर में पहुंचे और जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल भरे हुए पानी को निकालने के निर्देश दिए। 

4. मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भारत सरकार के साथ संयुक्त रूप से 12 वें राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव 2022 का आयोजन करेगा। 22 से 26 अगस्त तक राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें  देशभर के पर्यावरण फिल्मेकार, लेखक, वैज्ञानिक समेत 150 आर्टिस्ट शामिल होंगे। इस फिल्म महोत्सव में स्वतंत्रता में योगदान, समुद्र स्वच्छता, वैज्ञानिक विरासत, जैव विविधता, स्वास्थ्य, कृषि तकनीक, सहित 71 विज्ञान फिल्मों का प्रदर्शन होगा। 

5. भोपाल के रवींद्र भवन में अखिल भारतीय व केंद्रीय सेवाओं में चयनित म.प्र. के अभ्यर्थियों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह युवाओं को प्रेरित करने के लिए रखा गया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के लिए लोकसेवा में हम बिना किसी लोभ के हर जरूरतमंद की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जब कड़े परिश्रम कर प्रयत्न करेंगे तो सफलता जरूर कदम चूमेगी। उन्होंने UPSC में सिलेक्टेड MP के उम्मीदवारों को मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जैसा सोचता और करता है वैसा बन जाता है। सीएम ने चयनित मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।