Aug 12, 2021
मध्य प्रदेश के हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन विवेक सागर ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाक़ात की। जी दरअसल वह आज भोपाल पहुंचे हैं। वहीँ उनके स्वागत में मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहीं। इस दौरान मंत्री द्वारा कहा गया, 'विवेक सागर ने आसमान को छू लिया।। सागर राज्य के युवाओं के लिए एक उदाहरण बन गया है।' वहीँ इसके बाद विवेक सागर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिले। वहीँ उसके बाद ओलंपियन विवेक सागर ने मिंटो हॉल में अपने सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मध्य प्रदेश की एकेडमी विश्व की सबसे उच्च स्तरीय एकेडमी है। यहां बेस्ट गाइड और उपकरण उपलब्ध हैं। यही किसी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं और इन सब की वजह से ही मैं यहां खड़ा हूं और मेडल लेकर आया हूं।'
विवेक ने एमपी और पूरे देश का बढ़ाया गौरव
इसी के साथ उन्होंने कहा, 'आप सब लोग भी अगर ये सोचें कि आप कुछ भी कर सकते हैं, तो वाकई आप कुछ भी कर सकते हैं। सफलता जरूर मिलेगी। सब कुछ माइंड से होता है। अपने स्किल्स पर फोकस करिए तभी आप अपना बेस्ट दे पाएंगे। अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करते रहिए, बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलेगा।' वहीँ इस दौरान सीएम ने कहा- 'यशोधरा खेल में ऐसी फिट हैं जैसे अंगूठी में नगीना। विवेक ने एमपी और पूरे देश का गौरव बढ़ाया। विवेक का हम स्वागत-अभिनंदन करते हैं। हमने तीन पेड़ लगाए। ये पेड़ लगाए हॉकी के पुर्नजागरण के लिए। इन खिलाड़ियों के लिए जो भी सुविधाएं चाहिए होंगी वो सब देंगे।''
विवेक सागर को एमपी पुलिस में बनाया जायेगा डीएसपी
इसी के साथ सीएम ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- 'ओलंपिक पदक विजेता, भारतीय हॉकी टीम के सदस्य श्री @VivekSagarpras1 ने मध्यप्रदेश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। हमने तय किया है कि उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी बनाया जाएगा। साथ ही उनके परिवार को मध्यप्रदेश सरकार मकान बनाकर देगी। मैं उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।'