Loading...
अभी-अभी:

सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुर्खियों में मौनी रॉय...

image

Aug 12, 2021

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वह अपने प्रशंसकों के लिए आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज साझा करती रहती हैं जो पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। मौनी वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल अवतार में भी कहर बरपाती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रेडिशनल अवतार में फोटोशूट करवाया है जो प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

मौनी ने ग्रीन कलर के लहंगे में करवाया फोटोशूट
बता दे कि मौनी ने ग्रीन कलर के लहंगे में फोटोशूट करवाया है। वही इस लुक में उन्होंने अपने बालों से ट्विस्ट दिया है। मौनी ने लहंगे के साथ दो चोटी की हैं। जो उनके लुक को बहुत अलग बना रहा है। इसके साथ ही मौनी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- जब आप उन सभी चीजों में प्यार भर देते हैं जो आप करते हैं। यह आश्चर्य है। आपका आश्चर्य।

https://twitter.com/Roymouni/status/1425682883365113864

सोशल मीडिया पर मौनी राय के चर्चे
इसके साथ-साथ मौनी के प्रशंसक तथा मनोरंजन जगत के मशहूर स्टार्स भी उनकी फोटोज पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। मौनी की फोटोज को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वही एक प्रशंसक ने फायर इमोजी पोस्ट की। वहीं एक ने लिखा- आप मैजिक हो। वही ये पहली बार नहीं है जब मौनी रॉय की किसी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर इतनी धूम मचाई हो, आए दिन ही मौनी रॉय की फोटो पोस्ट होते ही छा जाती है।