Apr 1, 2019
राम मंदिर पर भाजपा के दिग्गज नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भाजपा को जनता के बीच जाकर राम मंदिर नहीं बनाए जाने पर ये कहना चाहिए कि माफ कर दो एक बार, अगली बार फिर मोदी सरकार। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर तो वहीं बनेगा। मस्जिद उस जगह बननी चाहिए, जहां मुसलमान हैं। मस्जिद हटाया जा सकता है किन्तु मंदिर नहीं। उन्होंने कहा है कि जनता का मूड 2019 में निर्णायक सरकार देने का है। इस चुनाव में भाजपा के राष्ट्रवाद की लहर है। स्वामी ने कहा है कि राम मंदिर मुद्दे पर मध्यस्थता का सवाल ही नहीं उठता है। राम जी जहां जन्मे थे, वहां मंदिर बनाना आस्था का प्रश्न है। संविधान में भी लिखा है लिबर्टी ऑफ फेथ। ये मूलभूत अधिकार है। इसे चुनौती नहीं दी जा सकती है। स्वामी ने कांग्रेस की न्याय योजना पर बिन देते हुए कहा है कि इसमें कोई गणित नहीं है। वे पैसा कहां से लाएंगे? कुल 4 लाख करोड़ लगेगा, ये पैसा कहां से आएगा? वो टैक्स लगाएंगे? इसमें कोई योजना नहीं है।
2019 में पीएम मोदी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में करेंगे वापसी
लोकसभा 2019 के चुनाव के बारे में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि 2019 में पीएम मोदी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी सजा पाएंगे। स्वामी ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर में एक चर्च है। संडे के दिन उनके घर में प्रायश्चित किया जाता है। बाकी दिन वे पूजा करने जाते है। स्वामी ने कहा है कि, राहुल गांधी एमफिल में फेल हुए हैं। उनका नाम राहुल विंची है। ये एक इटालियन नाम है। इतना ही नहीं राहुल गांधी के पास दो पासपोर्ट है।