Loading...
अभी-अभी:

आजमगढ़ में अखिलेश यादव: उपचुनाव के बाद पहला दौरा, जेल में बंद सपा MLA रमाकांत से करेंगे मुलाकात

image

Aug 22, 2022

 

आज आजमगढ़ पहुंचेगें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद आजमगढ़ में सपा सुप्रीमो का ये पहला दौरा है। अखिलेश यादव जनपद भ्रमण के साथ वो जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा वो पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। ये माना जा रहा है कि अखिलेश यादव के इस दौरे का उद्देश्य जिले में पार्टी का मूल यादव वोट बैंक सुनिश्चित करना है।

इससे पहले अखिलेश 17 मई को सपा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की मां के देहांत पर आजमगढ़ आए थे। 

रमाकांत यादव से मुलाकात

आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव फूलपुर के विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करेंगे। जिले में बदलती सियासत को देखते हुए इसे वर्ष 2024 के लिए महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। हालांकि सपा के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने ये दावा किया कि इस बैठक का पार्टी के उपचुनाव हार से कोई संबंध नहीं होगा।  इस मुलाकात के लिए 1 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि पिछले महीने रमाकांत यादव ने लोकल लोकल कोर्ट में 24 साल पुराने हत्या की कोशिश के मामले में सरेंडर किया था। रमाकांत यादव के खिलाफ तमाम गंभीर केस दर्ज हैं।   

यादव वोट बैंक साधने की कवायद

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव इस सियासी दौरे से आजमगढ़ में फिर सक्रिय होने जा रहे हैं। इस दौरे को 2024 में होने वाले लोकसभा दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये सपा प्रमुख की ये यात्रा, आजमगढ़ बेल्ट में यादव वोट बैंक साधने की रणनीति है। सपा का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ से हार चखने के बाद से ही अखिलेश यादव चिंतित थे। ये अखिलेश की सीट थी, जिसे उन्होंने विधानसभा में चुने जाने के बाद छोड़ा था।