Loading...

भाजपा क्षेत्रीय नेता की शर्मसार हरकत: गर्लफ्रेंड के साथ कार में रंगे हाथों पकड़े गए, पत्नी ने बीच सड़क पर जूतों से पीटा; वीडियो वायरल

image

Aug 21, 2022

 

कानपुर में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री को पत्नी ने महिला मित्र के साथ कार में रंगरलिया मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मंत्री की पत्नी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर बीच सड़क पर जूतों से पिटाई की। मौके पर भाजपा नेता की गर्लफ्रेंड के पति को भी बुलाया गया। वहां का नजारा देख कर वो भी उसके होश उड़ गए और उसने भी दोनों की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को साथ ले गई। वहीं इलाके में रहने वाले लोगों ने भी मामले में कुछ खुलासे किए। 

क्या है पूरा मामला?

बाबूपुरवा के मोहित सोनकर कानपुर-बुंदेलखंड से भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री हैं। मोहित के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में परिवार को भी पता था। दरअसल, शनिवार को मंत्री जी आनंदपुरी सोसाइटी के कैंपस में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे। इसकी सूचना मंत्री की पत्नी और ससुराल वालों को मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। वहां पहुंचते ही मंत्री जी की पत्नी मोनी सोनकर सरेआम भाजपा नेता पर जूते बरसाने लगीं। ससुराल वालों ने पत्थर फेंक कर उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। 

घटना की सूचना मंत्री जी की महिला मित्र के पति को भी दी गई। वो मोहित के साथ अपनी पत्नी को देखकर आग बबूला हो गया और उसने दोनों को खूब पीटा। शोर शराबा देख सोसाइटी के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को खबर दी। जूही थाने की पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस  भाजपा नेता की पत्नी और मोहित की माशूका के पति की तहरीर पर आरोपी मोहित समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। भाजपा नेता की हरकतों से परेशान सोसाइटी वालों ने भी मामले में गवाही दी है।

लोग भाजपा नेता से थे त्रस्त

आनंदपुरी सोसाइटी के लोगों ने भी मोहित सोनकर के परिवार वालों के सामने उनके खिलाफ गवाही दी है। लोगों ने बताया कि भाजपा नेता रोजाना अपनी महिला मित्र के साथ घंटों कार में बैठे रहते थे। उनके नेता होने के कारण कोई भी विरोध की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। मगर आस पास के लोग नेता की हरकतों से त्रस्त थे। नेता जी के पकड़े जाने के बाद लोगों ने हिम्मत कर पुलिस के सामने खुलासे किए। 

15 साल बड़ी गर्लफ्रेंड

भाजपा नेता मोहित खुद 32 सा के हैं, वहीं उनकी महिला मित्र 46 साल की हैं। मोहित का अपने से 15 साल बड़ी महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस बात को लेकर मोहित के घर पर रोजाना क्लेश होता था। खबरों की मानें तो भाजपा नेता आए दिन अपनी बीवी के साथ मारपीट करता था। यही नहीं मोहित अपनी पत्नी और बच्चों को भी छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। बता दें कि मोहित के 2 बच्चे हैं। 

क्षेत्रीय मंत्री की पत्नी शादीशुदा महिला से पति के अफेयर को लेकर काफी परेशान रहती थी। महिला के पति को भी इसकी भनक थी। दोनों संपर्क में आए और मंत्री जी को पकड़ने का प्लान बनाया।