Loading...
अभी-अभी:

गालीबाज नेता के साथ खड़ा हुआ त्यागी समाज: आज नोएडा में महापंचायत, ये हैं मांगे

image

Aug 21, 2022

नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज खड़ा हो गया है। रविवार को नोएडा के रामलीला मैदान में त्यागी समाज द्वारा एक महापंचायत बुलाई गई है। इस महापंचायत में कई जिलों के लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसको देखते हुए पुलिस ने नोएडा में सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस ने नोएडा के भंगेल और गेझा गांव के आसपास के सभी रूट डायवर्ट कर दिए हैं। त्यागी समाज का आरोप है कि सांसद महेश शर्मा के कहने पर ही श्रीकांत की पत्नी और अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। 

त्यागी समाज का दावा

आज यानी रविवार को होने वाली महापंचायत संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आह्वान पर बुलाई गई है। त्यागी समाज ने ये दावा किया है कि नोएडा के डॉ महेश शर्मा के इशारे पर ही श्रीकांत त्यागी और उनकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उनका कहना है कि सरकार ने श्रीकांत त्यागी के साथ अन्याय किया है। साथ ही त्यागी समाज ने शासन से इस महापंचायत में दखल न देने के लिए कहा है। उन्होंने महेश शर्मा के खिलाफ जांच की भी मांग की है। इस महापंचायत में लगभग 15 लाख लोगों के जुटने की बात सामने आ रही है। वहीं दूसरी तरफ औमैक्स ग्रैंड सोसाइटी में महिलाएं इसका विरोध कर ही हैं। बता दें कि इससे पहले गाजियाबाद के मोदीनगर में शुक्रवार को महापंचायत की गई थी जिसमें 40 गांव ने हिस्सा लिया था।  

गालीबाज नेता के सपोर्ट में नारे

नोएडा के रामलीला ग्राउंड में ब्राह्मण सर्व समाज की महापंचायत में अलग अलग जिलों और तहसील से भारी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए हैं। इस दौरान लाउडस्पीकर के जरिए श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में नारे लगेंगे। यहां पहुंच रहे लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी को जल्द से जल्द रिहा किया जाना चाहिए। उनका मांग है कि अनु त्यागी को इंसाफ मिलना चाहिए।