Loading...
अभी-अभी:

BKU नेता राकेश टिकैत पुलिस हिरासत में: जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने निकले थे, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

image

Aug 21, 2022

 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से BKU के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। टिकैत की गिरफ्तारी के बाद सभी कार्यकर्ताओं को आगे किसी भी आदेश का पालन करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। इस घटना के बाद मुजफ्फरनगर में BKU कार्यकर्ताओं ने भोराकलां थाने को घेर लिया। भाकियू कार्यकर्ता छपार थाने में धरना देने के लिए दाखिल हो चुके हैं।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने निकले थे टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को आज दोपहर दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने टिकैत को थाने में बैठा रखा है। दरअसल, टिकैत जंतर-मंतर पर चल रहे बेरोजगारों के धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो कार्यकर्ताओं को उनसे संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है। इस घटनी की पुष्टी मुजफ्फरनगर में भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने टिकैत को पकड़ लिया है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को किसी भी आदेश का पालन करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। टिकैत की गिरफ्तारी के बाद से BKU कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और वे सभी छाने के बाहर विरोध करने पहुंच गए। 

राकेश टिकैत का यूपी सरकार पर वार

गिरफ्तारी से पहले राकेश टिकैत ने  शनिवार को मुजफ्फरनगर में हुए किसानों के धरने के दौरान कहा था कि लखीमपुर की कानून व्यवस्था भंग हो चुकी है। किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र को ना तो पद से हटाया गया और ना ही उनको जेल हुई, जबकि श्रीकांत त्यागी पर इनाम घोषित किया गया, उनके परिवार को प्रताड़ित किया गया। टिकैत ने कहा कि, "यूपी में बिजली महंगी है। अगर कोई ट्यूबवेल पर मीटर लगाए तो उखाड़ कर बिजली घर भिजवा देना।"