Sep 28, 2016
शिवपुरी। बामोरकला थाना अंतर्गत ग्राम एरावनी से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के हत्यारे को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में हत्या का मामला पैसों की लेनदेन सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
दरअसल, घटना 21 सितंबर दोपहर की है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भागवती लोधी और सहायिका देवी पाल गांव में पोषण आहर बांटने जा रही थी। तभी आरोपी साहब सिंह ने दोनों पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार चल रहा था। आज क्राइम ब्रांच को मुखविर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम एरावनी में छुपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने दलबल के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पैसों के लेन- देन को लेकर विवाद की बात को स्वीकारा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।