Aug 26, 2016
फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के सबसे महंगे एक्टर्स की सूची जारी की है। जिसमें भारत के कई सितारों को जगह दी गई है। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरूख खान, दबंग सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को पछाड़कर भारत के सबसे महंगे एक्टर्स बन गए हैं। फोर्ब्स मैगजीन ने किंग खान को सूची दुनिया में आठवां नंबर पर जगह दी है।
हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी की गई दुनिया की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया था। अब सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले दुनिया के एक्टर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है जिसमें शाहरुख खानए सलमान खान। अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का नाम शुमार है। जबकि सबसे टॉप पर रेसलर से एक्टर बने ड्वेन जॉनसन का कब्जा है। प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉचश् में इसी हॉलीवुड स्टार के साथ नजर आने वाली हैं।
इस साल सबसे ज्यादा कमाने वाले दुनिया के 20 एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख 33 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ आठवें पोजिशन पर हैं हालांकि उनके साथ इस स्थान पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी हैं। जबकि अक्षय 31.5 मिलियन डॉलर की कमाई की बदौलत रॉबर्ट पिट के साथ 10वें पोजिशन पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।आप वहीं ईद के मौके पर सुल्तान बनकर धूम मचाने वाले सलमान इस लिस्ट में 28.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 14वें स्थान पर हैं।जबकि लियोनार्डो डिकैप्रियो उनसे एक पायदान नीचे हैं। वो 27 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 15वें स्थान पर हैं। जबकि अमिताभ की बात करें तो वो 20 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 18वें पोजिशन पर जगह बना पाए हैं।