Loading...
अभी-अभी:

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, जानते हैं इस उत्सव में क्या है खास....

image

Jan 11, 2020

गुजरातः भारत देश में हर साल कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं और इन त्योहार की कई मान्यता हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक त्योहार है, पतंगों का त्योहार। जी हां, पतंगों के त्योहार को काफी उत्साह से पूरे भारत में मनाया जाता है। इस दिन काफी अलग-अलग किस्म की पतंगे आसमान में नजर आती है। इतना ही नहीं भारत में प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव को मनाया जाता है।

मकर संक्रांति के दिन पतंग महोत्सव का बड़े स्तर पर होता है आयोजन

गुजरात राज्य हर साल उत्तरायण या मकर संक्रांति के दिन अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का बड़े स्तर पर आयोजन करता है। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए भारत के दूसरे राज्यों सहित कई देशों के लोग दूर दूर से आते हैं। इतना ही नहीं इस दिन पतंग बाजी का भी मुकाबला रखा जाता है। जिसमें लोग बढ़ चढकर हिस्सा लेते हैं। इस त्योहार को मनाने के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग गुजरात राज्य जाते हैं। वहीं गुजरात राज्य में इस दिन को लेकर खासा कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है और कई दिन पहले ही राज्य में कई तरह के कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। यहां की दुकानों में आपको कई तरह की पतंगे देखने को मिलती हैं। इस महोत्सव के दिन आसमान पूरी तरह से रंगीन नजर आता। इस महोस्तव को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।