Loading...
अभी-अभी:

अब महिलाएं कर सकेंगी भारतीय रेलवे में नौकरी, रिक्त पदों पर की जायेगी भर्ती

image

Jun 28, 2019

भारतीय रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने महिला उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ी खबर है। दरअसल केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की है कि रेलवे में होने वाली 9,000 से ज्यादा कांस्टेबलों और सब- इंस्पेक्टर के पदों की भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत पद दिए जाएंगे। यानी 50 प्रतिशत पदों पर केवल महिलाओं की भर्ती की जाएगी।  ये महिलाओं के लिए सुनहरा मौका साबित होगा। उल्लेखनीय है कि, जनवरी 2019 में, भारतीय रेलवे ने 2021 तक 10 फीसद आरक्षण के तहत 4 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देने के निर्णय का ऐलान किया था। जिसमें बताया गया था कि भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही आरंभ की जाएगी।

वर्तमान में काम कर रहे बहुत से रेलवे कर्मचारी होने वाले हैं सेवानिवृत्त

पीयूष गोयल ने कहा था कि वर्तमान में, भारतीय रेलवे में 15.06 लाख कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या है, जिनमें से 12.23 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं जबकि शेष 2.82 लाख पद रिक्त हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, गत वर्ष हमने 1.51 लाख से ज्यादा पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें 1.31 लाख पद खाली रह गए थे। इसी के साथ आने वाले दो वर्षों में तक़रीबन 99,000 पदों रिक्त हो जाएंगे, क्योंकि वर्तमान में काम कर रहे रेलवे कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे।