Loading...
अभी-अभी:

जनाधिकार रैली के बाद, पीएल पुनिया ने इंदिरा गांधी को किया याद

image

Nov 19, 2017

दुर्ग : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जनाधिकार रैली में रविरार को कांग्रेस  ने प्रदेश भर के नेताओं के साथ सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी, डोंगरगढ़ से 13 नबम्बर को निकली पदयात्रा का आज खुर्सीपार में  एक आमसभा के रूप में तब्दील होकर समापन हो गया।

अपनी 90 किमी की यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कई जगह जनसभा लेकर  सरकार को घेरने का भरपूर प्रयास किया। आज भिलाई में पदयात्रा के दौरान कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक कर सरकार पर चौतरफा प्रहार किया। कथित मंत्री के सेक्स सीडी कांड के बीच हुए इस यात्रा में हर सभा मे उस घटना का जिक्र जरूर किया गया।

गौरतलब है कि उस प्रकरण में सत्तापक्ष मंत्री ने भूपेश बघेल के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक इस घटना में संलिप्तता को लेकर सिविल लाइन थाने में एफ आई आर भी दर्ज करवाई है, उसके बाद से उनके कुछ करीबी लोग अंडरग्राउंड हो गए।

आमसभा को सम्बोधित करते हुये पी एल पुनिया ने कहा डॉ रमन सिंह के दिन अब नप्प गए है। भगवान राम ने भी 14 साल का वनवास किया।  हमारे तो 15 साल भी पूरे हो गए। अब कांग्रेस की सत्ता आनी तय है जनता ने आज हमको इस कार्यक्रम के माध्यम से जनादेश दे दिया। इस यात्रा में प्रमुख रूप से  प्रदेश के प्रभारी सचिव कमलेश्वर पटेल राज्यसभा सांसद छाया वर्मा विधायक धनेंद्र साहू रविन्द्र चौबे चरणदास महंत , नेता प्रतिपक्ष टी एस, कवासी लखमा, सिंहदेव   महापौर देवेंद्र यादव, प्रमोद दुबे वीकास उपाध्याय सहित लगभग 3 हजार कार्यकर्ता उपस्थित थे।