Loading...
अभी-अभी:

अंधविश्वास ने ली 2 मां की जान, जिला प्रशासन हुआ फेल

image

Oct 12, 2017

गरियाबंद : सिर दर्द और उल्टी दस्त से दो महिलाओं की मौत हो गई हैं, मगर परिजन महिलाओं को बीमार होने की बजाय उन पर देवी का प्रकोप होने का दावा कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक देवी ने उनकी जान ली हैं। अंधविश्वास को खत्म करना जिला प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही हैं।

गरियाबंद जिले के अंतिम छोर पर बसा देवभोग क्षेत्र आज भी अंधविश्वास के जाल में जकड़ा हुआ हैं। बरकानी गांव की 25 वर्षीय विवाहिता जोसना ध्रुव की उल्टी दस्त से सप्ताह भर पहले मौत हो गई। अगले दिन उसी गांव की टिकेमनी ध्रुव नाम की 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

दोनों को सिर में दर्द हुआ और फिर उल्टी दस्त शुरू हो गया। कुछ ही घंटे बीमार रहने के बाद दोनों की मौत हो गई, मगर परिजनों का दावा हैं कि वे बीमार नहीं थी, बल्कि देवी उन्हें अपने साथ ले जाना चाहती थी, इसलिए उनकी मौत हो गई। यही नहीं परिजनों ने उनका इलाज कराने की बजाय झाड़-फूंक करवाने में ज्यादा ध्यान दिया।

गांव में अचानक दो महिलाओं की मौत से दहशत फैल गई। ताज्जुब की बात ये हैं कि स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्वास्थ्य विभाग को दो दिन पहले तब पता चला जब गांव की कुछ और महिलाएं बीमार हो गई।

बरकानी से लगे सीनापाली उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता केतकी देशमुख गांव पहुंची और परीक्षण करने पर कुछ महिलाओं में मलेरिया होने के लक्षण मिले। उनमें से एक बिलासो बाई भी शामिल हैं। बिलासो के परिजनों ने उसे दवाई खिलाने की बजाय झाड़-फूंक के लिए उसे उसके मायके भेज दिया।

मृतिका जोसना का डेढ साल का दुधमुंहा बेटा मां के लिए बिलख रहा हैं। बच्चे को कभी उसका पिता, तो कभी उसकी दादी बहलाने की कोशिश कर रही हैं। यही हाल मृतिका टिकमनी के परिवार का हैं, पति राजेन्द्र 6 माह के बेटे सहित चार मासूमों को संभालने में जुटा हैं।

दोनों ही परिवार के बच्चे अपनी मां के लिए तड़प रहे हैं। इन बच्चों की मां आज जिन्दा होती यदि उनके परिजन झाड़-फूंक की बजाय किसी अस्पताल में उनका इलाज करवाये होते। गरियाबंद में ऐसे ही और ना जाने कितने परिवार हैं, जो झाड़-फूंक के कारण अपने परिवार के सदस्यों को खो चुके हैं। 

उसके बाद भी अंधविश्वास से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। जागरूकता के नाम पर करोड़ों खर्च करने का दावा करने वाला प्रशासन भी लोगों को इस अंधविश्वास से बाहर निकालने में पूरी तरह फेल होता नजर दिखाई दे रहा हैं।