Loading...
अभी-अभी:

छग पुलिस को फिर मिली सफलता, 2 इनामी नक्सली गिरफ्तार

image

Oct 12, 2017

दंतेवाड़ा : एक-एक लाख के दो इनामी नक्सलियों को जिला पुलिस बल ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। गिरफ्तार नक्सली मैलेवाड़ा ब्लास्ट, वाहनों में आगजनी, सुरक्षाबलों पर फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल होना बताया जा रहा हैं।

नक्सलियों का नाम बामन और महादेव हैं। जिसमें बामन चेतना नाट्यमण्डली और महादेव सरकार कमेटी का अध्यक्ष हैं। दोनों विगत 4-5 वर्षों से नक्सली संगठनों में सक्रिय बताये जा रहे। बता दे कि  30 मार्च 2016 को मैलेवाड़ा में आईडी बम्ब ब्लास्ट कर नक्सलियों ने सीआरपीएफ 230 बटालियन के 7 जवानों को शहीद कर दिया था।

इस घटना में ये दोनों माओवादी का शामिल होना बताया जा रहा हैं। साथ ही  श्यामो मंडावी की हत्या, क्षीरसागर दुग्ध वाहन में आगजनी, कानकीपारा में गश्त पार्टी पर फायरिंग जैसे आरोप भी इन पर लगे हुए। दोनों माओवादियों की गिरफ्तारी कुआकोंडा थाना क्षेत्र के धनीकरका इलाके से हुई हैं। दोनों पर छग पुलिस के तहत एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित हैं।