Loading...
अभी-अभी:

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही, अस्पताल आकर मरीज के परिजन हो रहे बीमार

image

Oct 16, 2017

रायगढ़ : धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल की घोर लापरवाही सामने आई हैं। अस्पताल परिसर में फैली गन्दगी के बीच मरीज के परिजन खाना बनाकर खाने को मजबूर हैं। ऐसा नहीं हैं कि अस्पताल परिसर में यात्री प्रतीक्षालय नहीं हैं, बेशक है, लेकिन शो पिस के रूप में हैं। उसमें अकारण ताला लगा रहता हैं।

परिणाम स्वरूप मरीज के परिजन मासूम बच्चों के साथ गन्दगी के आस-पास खाना बनाकर वहीं बैठकर खा रहे हैं। संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई हैं। लोग बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। अस्पताल में मरीज ठीक होने के बजाय और बीमार हो सकते हैं। ये सब कुछ देखते जानते हुए भी अस्पताल प्रबंधन बूत बने हुए लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहें हैं।

अस्पताल परिसर में प्रतीक्षालय, किचन शेड हैं, पर लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। किस कारण बंद रहता हैं यह बिलकुल भी समझ से परे हैं। अस्पताल में लोग बीमारी से स्वस्थ होने आते हैं, पर यहां के रवैये को देख कर ऐसा प्रतीत होता हैं कि लोग अस्पताल आकर बीमार पढ़ जाएंगे।