Loading...
अभी-अभी:

नगर परिषद CMO के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने शूरू किया अनशन

image

Oct 16, 2017

छिन्दवाड़ा : देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी न्यूटन नगर परिषद में उपाध्यक्ष सहित 11 पार्षदों को नगर के भाजपा समर्थित वार्डो में मूलभूत सुविधा रोड ,नाली, सड़क जैसे कामों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा हैं, क्योंकि न्यूटन नगर परिषद अध्यक्ष कांग्रेस के होने से यह स्थिति बनी हैं। कार्यालय के सामने भाजपा पार्षदों ने शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू किया हैं।

आंदोलनकारियों का कहना हैं कि परिषद के 11 भाजपा समर्थित पार्षद हैं, नगर के जिन वार्डों में भाजपा समर्थित पार्षद हैं, उन वार्डों में परिषद कोई भी काम नहीं कर रही हैं। निर्माण कार्य पूरे नगर में हो रहे हैं लेकिन केवल भाजपा समर्थित पार्षदों के वार्डो में नहीं हो रहें। इन समस्याओं को लेकर परिषद कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन शुरू किया गया हैं।

आंदोलन के पहले दिन नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता आठकर और वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद रायवती सराठी क्रमिक अनशन पर बैठकर अनशन की शुरुआत की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी और पार्षदगण उपस्थित थे। क्रमिक अनशन कर रहे आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती हैं, यह क्रमिक अनशन जारी रहेगा।

न्यूटन चिखली नगर परिषद कार्यालय के सामने शूरू किए गए अनशन के दौरान परिषद के परिसर में लगे सभी हैलोजन शाम को बंद कर दिए जाते हैं। इस संबंध में भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया हैं कि नप सीएमओ ने जानबूझकर धरना शूरू होने के बाद कर्मचारियों को आदेश देकर सभी हैलोजन बंद करा दिए, जबकि परिषद के हैलोजन हर दिन पूरी रात चालू रहते हैं। 

कांग्रेस की परिषद होने के कारण किसी भी भाजपा पार्षद के वार्ड में कार्य नहीं हो रहे हैं। सीएमओ भाजपा पार्षदों की भी नहीं सुनते हैं, सभी समस्याओं को लेकर अनशन शूरू किया गया हैं।