Loading...
अभी-अभी:

पुलिस प्रशासन की हालत बहुत ही बुरी : विवेक तन्खा

image

Nov 4, 2017

भोपाल : मप्र में पुलिस प्रशासन की हालत बहुत बुरी है, जिसे सुधार की जरूरत है, ये कहना कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा का है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने भोपाल के सामूहिक दुष्कर्म मामले पर कहा है कि प्रदेश में पुलिस प्रशासन की हालत बहुत बुरी है, जिसमें सुधार के आवश्यकता है, लेकिन सरकार हालत सुधारने के बजाय ट्रांसफर और मैनेजमेंट में लगी हुई है।

वहीं मामले में बड़े लेवल के लोगों पर कार्यवाई नहीं की गई है। बार एसोसिएशन के फैसले को गलत फैसला करार देते हुए कहा है कि वकीलों के ऐसा करने से मामला बाहर चला जाएगा। वकीलों को चाहिए कि केस में पूरे तथ्य कोर्ट में पेश करें और आरोपियों  को सजा दिलवाए।

सरकार को विधानसभा में कानून बनाने से ज्यादा उसके इम्प्लीमेंटेशन पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे कई मामलों को लेकर कांग्रेस भी घोषणा पत्र में कानून बनाने की बात शामिल करने को कह रही है। दरअसल विवेक तन्खा राजधानी स्थित नेशनल लॉ विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।