Loading...
अभी-अभी:

क्या मुख्यमंत्री किसानों को ठगना चाहते हैं : भूपेश बघेल

image

Sep 1, 2017

रायपुर : धान बोनस पर सियासत तेज हो चुकी हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर उनके नियत को लेकर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कृषि मंत्रालय की ओर से जारी आदेश की कॉपी दिखाते हुए कहा कि सरकार उत्पादन के हिसाब से बोनस न की खरीदी जितनी हुई हैं। भूपेश बघेल ने यहा भी कहा कि शासन के आदेश के मुताबिक उत्पादन बोनस पात्रता अनुसार देने की बात कही हैं। अगर ऐसा हैं तो वे आदेश का स्वागत करते हैं, लेकिन वे यह भी जानना चाहते हैं कि फिर मुख्यमंत्री 21 सौ रुपए बोनस देने की घोषणा किस आधार पर किए हैं? क्या मुख्यमंत्री किसानों को ठगना चाहते हैं? वे गुमराह कर रहे हैं या फिर कृषि मंत्रालय ने मुख्यमंत्री को गुमराह किया हैं? प्रदेश में 37 लाख किसान हैं और सभी किसानों को बोनस दिया जाना चाहिए, न कि सिर्फ 13 लाख पंजीकृत किसानों को।