Loading...
अभी-अभी:

गिरफ्त में मां-बेटी के गुनेहगार

image

Jul 8, 2017

धमतरी : आठ जून को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक मां ने अपनी दूधमुही बच्ची का गला घोटकर  खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। जांच में पुलिस ने पाया कि मां-बेटी के मौत के लिये उसके पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी जिम्मेदार हैं। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। मामला अर्जूनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत आमदी का हैं। आमदी नगर पंचायत की रहने वाली नवविवाहिता ओम बाई ने आठ जून की रात पहले तो अपनी 9 माह की दूधमुंही बच्ची स्वेता का मुंह दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर पर कोई नही था। जब पति काम से वापस घर लौटा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन पत्नी ने बहुत देर तक दरवाजा नही खोला। तब पति ने खिड़की से झांक कर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी  मिली। वही बच्ची का शव भी बाजू में पडा हुआ था। जिसके बाद पति गजेन्द्र ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। जहां बच्ची और मां मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। लेकिन खुदकुशी की असली वजह का पता नही चल पाया था। पुलिस मामला दर्ज कर लगातार गांव और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही थी। जिसमें पता चला कि पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी लगातार दहेज के लिये प्रताडित कर रहे थे। वही डिलवरी के दौरान देवरानी का बच्चा मर गया था। जिसके बाद से मृतिका ओमबाई को टोनही और डायन बोल कर भी प्रताडित किया जाता था। जिससे तंग आकर ओमबाई ने मौत को गले लगा लिया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।