Loading...
अभी-अभी:

चीनी वस्तुओं के विरोध में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

image

Sep 17, 2017

गरियाबंद : स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर रविवार को एक आयोजन किया गया। इसमें स्वदेशी जागरण मंच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंच द्वारा आम लोगों ने विदेशी सामान को जलाकर विरोध प्रकट किया। इससे पहले गरियाबंद बस स्टैंड पर एक आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को विदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश को होने वाले आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। प्रदर्शनकारियों का मुख्य टारगेट चीन में निर्मित सामान था। चीन के बने सामान को जलाकर प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध जताया और उसे इस्तेमाल करने से देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए नुकसानदायक बताया।

हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें आम लोगों के द्वारा चीन में बने सामान का विरोध करते हुए देखा गया है। आर्थिक जानकारों का कहना है कि चीन में निर्मित सामान से भारत के सामान को बाजार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों ने बताया कि भारत को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विदेशी सामान का बहिष्कार करने की जरुरत है। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के बाकी जिलो में लोग विदेशी सामान का बहिष्कार कर चुके हैं। लोगों का मानना है कि भारत में बने सामान का इस्तेमाल करने से देश स्वावलंबी बनेगा जिससे इसका भविष्य उज्जवल होगा।