Loading...
अभी-अभी:

मिशन 7/11 में जुटा जिला प्रशासन

image

Sep 25, 2017

जांजगीर-चांपा : जिले का प्रशासन प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने एक बड़ा अभियान चला रहा हैं। जिसे मिशन 7/11 का नाम दिया गया हैं। इस मिशन को पूर्ण करने पूरा जिला प्रशासन जुटा हुआ हैं।

दरअसल जांजगीर -चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक को ओडीएफ अर्थात खुले में शौच मुक्त बनाने जिला प्रशासन के साथ सरपंचों ने शपथ लिया हैं और आगामी 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर यानी 7 दिनों में 11 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

इस काम के लिए जिला पंचायत को मॉनिटरिंग एजेंसी बनाया गया हैं। जिसके द्वारा पांच डिप्टी कलेक्टरों की ड्युटी लगाई गई हैं। जिनके द्वारा सरपंचों विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर मिशन 7/11  को पूरा करने हाड़ तोड़ मेहनत की जा रही हैं।

गौरतलब हैं कि 11 हजार शौचालय निर्माण के लिए 1 करोड़ 30 लाख ईटों की आवश्यकता हैं और जिले के ईट व्यवसायी भी इस कार्य में शासन का सहयोग रियायत के साथ कर रहे हैं। इस काम में जिले के 1 हजार 7 सौ राज मिस्त्री काम कर रहे हैं।

अगर यह लक्ष्य जिला प्रशासन हासिल कर लेता हैं, तो छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का यह अनूठा रिकार्ड भी कायम हो जाएगा। इस मामले में कलेक्टर ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं, साथ ही सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और तकनीकी सहायकों के समन्वय के साथ लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।