Loading...
अभी-अभी:

झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन सख्त, अवैध क्लीनिकों में सीलबंद कार्रवाई जारी

image

Mar 25, 2017

महासमुंद। जिला प्रशासन की सख्ती के डर से झोलाछाप डॉक्टरों ने क्लीनिक बंद कर गायब हैं। जांच टीम जिन जगहों पर छापा मार कर रही है, वहां ताला मिल रहा है। कई डॉक्टर ऐसे भी हैं, जो अपनी क्लीनिक के आसपास मंडरा रहे हैं और मरीज आते ही उन्हें घर पहुंचा कर इलाज की सेवा दे रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए विकासखंड स्तर पर जांच टीम बनाई गई है। टीम ने पिछले एक हफ्ते में 80 से ज्यादा जगहों पर कार्रवाई कर अवैध क्लीनिकों में सीलबंदी की कार्रवाई की है। कई डॉक्टर कार्रवाई से बचने के लिए अपना गांव-शहर छोड़ दिए हैं। जिला मुख्यालय में झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक पिछले एक हफ्ते से बंद है। कथित डॉक्टर क्लीनिक के बजाय घरों में जाकर इलाज कर रहे हैं। बताया जाता है कि सख्ती से रहम की उम्मीद में झोलाछाप डॉक्टर राजनीतिक पहुंच वाले लोगों से संपर्क करते दिखाई दे रहे हैं। ताकि कार्रवाई रुक जाए और इलाज का काम शुरू हो जाए। वहीं कुछ जगहों पर कार्रवाई में भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। क्योंकि कुछ डॉक्टरों को नजरअंदाज कर दिया गया है। बिना डिग्री के लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले डॉक्टर अब प्रशासन की कार्रवाई से बेनकाब हो गए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग के सुस्त रवैये से अपनी डॉक्टरी करते आ रहे थे। लेकिन अब कार्रवाई शुरू होते ही हालत खराब हो गई है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी डॉक्टरों ने एक सूची बनाई है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।