Loading...
अभी-अभी:

दुर्घटना के शिकार हुए गांजा तस्कर, मौके पर पहुंची पुलिस

image

Sep 24, 2017

धमतरी : कांकेर से रायपुर की ओर भाग रहे गांजा तस्कर हादसे के शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें चालक घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगो ने एंबुलेंस को बुलाया और घायल को धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे से गाड़ी में रखे गांजे के बारे में लोगों को पता चलते ही लोगों ने उसे लूटना शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर गुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची गांजे को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। फिलहाल घायल चालक का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि अगर यह हादसा नहीं होता तो शायद गांजे की एक बड़ी खेप भी नहीं पकड़ी जाती।