Mar 23, 2017
गरियाबंद। पुलिस ने दुल्ला सहकारी समिति से 45 लाख रुपए गबन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 साल की लंबी जांच के बाद समिति के कर्मचारी लवकुमार और रेखराम को मामले में दोषी पाया गया। जिसके बाद छुरा पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2009 से 2013 के बीच का है। दोनों आरोपियों ने इस दौरान समिति में पंजीकृत 100 से ज्यादा किसानों के खातों से 45 लाख का गबन किया था। एडिशनल एसपी नेहा पांडेय ने इस खबर की पुष्टी की है।