Loading...
अभी-अभी:

पावर प्लांट में ब्लास्टिंग, हादसे में 2 इलेक्ट्रीशियन झुलसे

image

Jul 21, 2017

बिलासपुर : सिरगिट्टी क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया के एक पावर प्लांट में दोपहर को ब्लॉस्ट होने की सूचना मिली। जिसमें कम्पनी के दो इलेक्ट्रीशियन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिस जगह हादसा पर हुआ हैं, वहां से सिरगिट्टी थाना महज 300 मीटर की दूरी पर हैं। लेकिन वहां इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। जख्मी इलेक्ट्रीशियन को इलाज के लिए कहां ले जाया गया हैं। इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में वंदना पावर प्लांट हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इस पॉवर प्लांट के कन्ट्रोल रूम में ब्लास्टिंग हुई। धमाका इतना तेज था कि वहां काम कर रहे दो इलेक्ट्रीशियन बुरी तरह से झुलस गए। झुलझे हुए लोगों का नाम रजनीश सिंह ठाकुर और पीएस पुजारी बताया जा रहा हैं। जिस जगह यह हादसा हुआ हैं वहां से सिरगिट्टी पुलिस थाना सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर हैं। लेकिन हादसे की कोई जानकारी थाने में नहीं दी गई। न ही एंबुलेंस का इंतजाम किया गया। 

लोगों ने बताया कि पावर प्लांट प्रबंधन हादसे में झुलसे कर्मचारियों को एक काले रंग की बोलेरो गाड़ी में लेकर गए हैं। उन्हें इलाज के लिए कहां भर्ती किया गया हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैं। इस मामले में सिरगिट्टी थाने टीआई राहुल तिवारी ने कहा कि पुलिस को इस हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली हैं, लेकिन मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस मामले को संज्ञान में ले रही हैं।