Loading...
अभी-अभी:

भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका, कलेक्टर ने कहा कराई जाएगी जांच

image

Jan 14, 2018

**रायगढ़**। जिले के लखीराम अग्रवाल मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में हुई वार्ड वॉय व नर्स की भर्ती के दौरान गड़बडी उजागर हुई है। मेरिट सूची में एक ही परिवार के दो से तीन लोगों का चयन हुआ है। इसमें कोई पति-पत्नी तो कोई भाई-बहन है। मामला उजागर होने के बाद डीन जहां इसे महज इत्तेफाक बता रहे हैं, तो मामले में कलेक्टर जांच की बात कह रही हैं। **7 परीक्षार्थी एक ही परिवार के...** दरअसल रायगढ़ के लखीराम अग्रवाल मेडिकल कालेज में वार्डब्वाय व नर्स के 42 पदों के लिए भर्ती हुई थी। भर्ती के लिए जो मेरिट सूची तैयार की गई है, उसमें एक ही परिवार के लोगों का चयन कर लिया गया है। भर्ती में टापर आने वाले रविन्द्र वैष्णव ने परीक्षा में सौ फीसदी अंक लाए हैं, और कुल नंबर 60 में 60 अंक हासिल हुए हैं। रविन्द्र की पत्नी शीतल वैष्णव को 54 अंक मिले हैं, और मेरिट सूची में उनका भी नाम है। इसी तरह चयन सूची में ममता जायसवाल, पिता समारु जायसवाल और सुषमा जायसवाल पिता समारु जायसवाल आपस में सगी बहनें हैं ,और मेरिट सूची में, हैं। दोनों सगी बहनों ने एक साथ आगे पीछे बैठकर परीक्षा दी थी, और दोनों का चयन हुआ है। इसी तरह तकरीबन 7 ऐसे परीक्षार्थी हैं, जो कि एक ही परिवार के हैं। **6 हजार से अधिक लोग शामिल थे परीक्षा में...** खास बात ये है कि 42 पदों के लिए हुई भर्ती में 6 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। मामला सामने आने के बाद डीन इसे महज इत्तेफाक बता रहे हैं। डीन का कहना है, कि परीक्षार्थियों की अधिक संख्या की वजह से ये पता नहीं चल पाया था कि वे आपस में रिश्तेदार हैं। लेकिन फिर भी आगे पीछे बैठने वालों के सेट अलग अलग थे। लिहाजा इसमें कहीं कोई गड़बडी नहीं हुई है। डीन का ये भी कहना है कि मामले में जांच जैसी कोई बात नहीं है। जबकि मामले में कलेक्टर का कहना है कि उन्हें इस गड़बडी की जानकारी मिली है। वे मामले की जांच कराएंगी।