Loading...
अभी-अभी:

राहुल गांधी अपने अस्तित्व को बचाने हेतु कर रहे संघर्ष : सरोज पांडे

image

Oct 14, 2017

धमतरी : जिले में चल रहे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के दूसरे और अंतिम दिन जिले के मंत्री सहित कई नेता उपस्थित रहे। जिसमें प्रभारी मंत्री रमशीला साहू, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, विभाराव सहित राम प्रताप सिंह, पवन साय जैसे दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया।

जहां महिला मोर्चा ने बैठक के दौरान पिछले कार्यों की समीक्षा सहित आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाई। वहीं राजनैतिक प्रस्ताव भी पारित किया। राजनैतिक प्रस्ताव में महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री द्वारा निर्मला सीतारमण को मंत्री बनाए जाने पर आभार जताया, साथ ही देश की छवि को वैश्विक स्तर पर उभारने के लिए मोदी की जमकर सराहना की।

किसानों को बोनस के लिए रमन सरकार को साधुवाद दिया हैं। इस दौरान बैठक में पहुंची राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया हैं। उन्होंने कहा हैं कि राहुल गांधी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उनकी बातों को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं, विपक्ष कमजोर हो चुका हैं और कमजोर व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने केरल के मुद्दे पर कहा कि भारत की संस्कृति में महिलाओं का अहम योगदान हैं, लेकिन कुछ महिलाएं देश की स्थिति को खराब कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री पर उन्होंने कहा कि करुणा को आघात कर रही हैं और यह दुर्भाग्य हैं कि वह राजनीतिक लड़ाई को व्यक्तिगत दुश्मनी में ले रही हैं। उन्होंने आदिवासी नेतृत्व की नाराजगी पर कहा कि व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती हैं, लेकिन पार्टी से कोई नाराज नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने 2018 में प्रदेश के 65 सीट जीतने की उम्मीद जताई हैं।