Loading...
अभी-अभी:

सिम्स में प्रस्तावित ट्रामा यूनिट का नक्शा मंजूर

image

Aug 8, 2017

बिलासपुर : सिम्स में प्रस्तावित ट्रामा यूनिट के नक्शे में जरूरी बदलाव के बाद इसे मंजूर कर लिया गया है। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी को निर्माण शुरू करने के लिए कहा गया है। अब काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। सिम्स में ट्रामा यूनिट बनाने के लिए 6 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने नक्शा तैयार किया था। सिम्स प्रबंधन ने नक्शे का अवलोकन किया तो इसमें कई खामियां मिलीं। नक्शे के अनुसार तीन वार्ड बनने थे। लिफ्ट और वार्ड की दूर अधिक होने की वजह से मरीजों को पहुंचने में अधिक समय लगता। इसके अलाव कुछ दूसरी समस्या भी थी। इसे देखते हुए नया नक्शा तैयार कराया गया है। अब ट्रामा यूनिट में तीन के बजाय एक ही वार्ड होगा। इसके अलावा लिफ्ट को वार्ड के सामने लगाया जा रहा है। नक्शे को स्वीकृत करने के साथ ही प्रबंधन ने पीडब्ल्यूडी को ट्रामा यूनिट का काम शुरू करने को कहा है।

दो साल हो चुका है लेट योजना के अनुसार 2015 तक ट्रामा यूनिट बनकर तैयार हो जाना था। स्वीकृति मिलने के लगभग एक साल तक राशि जारी नहीं की गई। राशि मिलने पर नक्शे को लेकर समस्या आ गई। इसे दूर करने में लगभग एक साल लग गया। अब भी काम पूरा करने में डेढ़ से दो साल तक का समय लगेगा।ट्रामा यूनिट के नक्शे में कुछखामियां थीं। इनमें सुधार कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।