Loading...
अभी-अभी:

अम्बिकापुर के निशांत सिंह का इसरो के लिए चयन

image

Aug 8, 2017

अम्बिकापुर : गोधनपुर निवासी अनिल सिंह के पुत्र निशांत सिंह का चयन इसरो के लिए किया गया है। बचपन से ही होनहार निशान्त ने नवोदय विद्यालय बसदेई सूरजपुर से कक्षा पांचवीं से दसवीं तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद केरल के कोटया में 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की।

इस दौरान कोच्चि इंस्टीट्यूट टाइम में विशेष कोचिंग का लाभ उन्‍हें मिला। जेईई से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी का चार वर्षीय पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद उन्‍होंने भावी वैज्ञानिक के रूप में कदम रखा है।29 जुलाई को त्रिवेंद्रम में हुई काउंसलिंग में उनका चयन किया गया है। निशांत को तीन साल तक इसरो में सेवा देने और इच्छा अनुसार पढ़ाई का मौका मिला है।