Loading...
अभी-अभी:

सुरक्षा गार्ड कर रहा मरीजों का ऑपरेशन

image

Jul 22, 2017

रायगढ़ : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ होने  का मामला प्रकाश में आया हैं। जहां डॉक्टर और कंपाउंडर तो पदस्थ हैं लेकिन मरीजों  का इलाज डॉक्टर, कंपाउंडर नहीं बल्कि सुरक्षा में लगाए गये  सुरक्षा गार्ड से कराया जा रहा हैं।

अंजना कुर्रे नाम की मरीज जिसके सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण वह इलाज के लिए परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज  अस्पताल रायगढ़ पहुंची। डॉक्टर स्टाफ नर्स के साथ बात में बिजी थे और सुरक्षा गार्ड से मरीज का स्टीच लगवाने कहा गया। जब मरीज के परिजन द्वारा इसका वीडियो बनाकर दिखाया गया तो प्रबन्धन मुंह छिपा रहा हैं।

कुछ दिन पूर्व ही प्रशासन की सख्ती पर डॉक्टर हड़ताल कर चुके हैं। कारण यह था कि नव पदस्थ कलेक्टर शम्मी आबिदी जब अस्पताल के निरीक्षण में खामियां पाई, तो सुधार के लिए उनके द्वारा निर्देश दिया गया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन खामियों में सुधार छोड़ अस्पताल अधीक्षक द्वारा यह कहा गया कि मेडिकल अस्पताल कलेक्टर के अंडर में नही आता, इसलिए वे कलेक्टर के आदेश को नही मानेंगे।

जब शासन स्तर से अस्पताल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया, तो अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। आखिर शासन को निलम्बन वापस लेना पड़ा था।  अब देखना होगा कि इतनी गम्भीर लापरवाही जो मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हैं शासन की ओर से क्या कार्यवाही होती हैं।