Loading...
अभी-अभी:

भाजपा ने की 3 बीजेपी पदाधिकारियों पर निलंबन की कार्यवाही

image

Nov 10, 2018

आशुतोष तिवारी : बस्तर में भाजपा ने अपने 3 भाजपा पदाधिकारीयो पर निलंबन की कार्यवाही की है। तीनो ही भाजपा नेता काफी लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए थे। दरसअल जगदलपुर विधानसभा के प्रत्याशी  संतोष बाफना ने शहर के नामचीन व भाजपा के पदाधिकारी, शक्ति सिंह चौहान, बृजेश भदौरिया और देवेश भदौरिया के खिलाफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की थी।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी संतोष बाफना के विरुद्ध प्रचार प्रसार करने एवं विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने जैसे आरोप लगने के बाद इसे पार्टी के अनुशासन भंग करने का गंभीर कृत्य मानते हुए आज तीनो ही पदाधिकारीयो को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक साल भर पहले खुटपदर गोलीकांड के बाद विधायक संतोष बाफना तीनो ही भाजपा के पदाधिकारियों से काफी नाराज चल रहे थे और लगातार मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा के बड़े नेताओं से भी बृजेश भदौरिया को छोड़ कर इन दो पदाधिकारीयो  के खिलाफ जगदलपुर के विभिन्न थानों में अलग अलग मामलों की हुए शिकायत की जानकरी भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दी थी, जिसके बाद आज नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के बाद ही भाजपा ने इन तीनो पदाधिकारी के खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही की।