Loading...
अभी-अभी:

सीएम रमन पहुंचे धरमजयगढ़, 15 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण

image

Sep 18, 2018

शेखआलम :  सूबे के मुखिया डॉक्टर रमन सिंह धरमजयगढ़ पहुंचे। अपने बीच सूबे के मुखिया को पाकर क्षेत्र की जनता भारी उत्साह और ख़ुश नज़र आई सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर रमन सिंह का आत्मीय रूप से पुष्पहार से भव्य स्वागत किया। धरमजयगढ़ में उमड़ी जनसैलाब को देख कर छत्तीसगढ़ के मुखिया रमन सिंह गदगद हो गए।

आम सभा को संबोधित करते हुए,रमन ने शासन की विभिन्न योजनाओ के बारे में तफ़सीर से बयान किए। वहीँ 201 करोड़ रुपए लागत के 15 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसी बीच जनता को संबोधित करते हुए डॉक्टर रमन ने कांग्रेस को तंज कहते हुए कहा 60 साल कांग्रेस की सरकार रही लेकिन विकास जैसी कोई बात नज़र नहीं आई नहीं और जब से हमारी सरकार है निचले क्रम के लोगो के लिए यानी गरीबों को हर संभव योजनाओ का लाभ दिलाकर उन्हें ज़मी से उठाकर विकास की धारा में लाएं है और कांग्रेस को विकास दिखती नहीं है विकास देखना है तो धरमजयगढ़ क्षेत्र के हर कूचे में और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर देखे और लोगों से मिले तो इन्हें पता चलेगा की विकास किसे कहते है अगर लोगो को हमारी योजनाओ का लाभ नहीं मिलता तो क्या ये आज जो मैं जन सैलाब से मैं रूबरू हूँ ये संभव होता लोग यहाँ इकट्ठे होते ।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कांग्रेस ने 60 वर्षों में क्या राशन, गैस सिलेंडर, स्मार्ट कार्ड, बीमा योजना, 108 एम्बुलेंस, महतारी, छ.ग.सड़क निर्माण योजना का लाभ दिया कापू से धरमजयगढ़ सड़क उन्नयन ,तेन्दु पत्ता संग्रहण में 700 करोड़ बोनस ,12 लाख चरण पादुका का लाभ लोगो को मिला। मैं जनता दरबार से आशीर्वाद लेने आया हूँ रमन ने कहा कि जनता दरबार मेरे लिए तीर्थ यात्रा के समान है। विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए मैं आज सबका आशीर्वाद लेनें आया हूँ,धरमजयगढ़ में कमल खिलनी चाहिए इसकी तैयारी करें। अगले पांच साल में चार गुना विकास करेंगे।