Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के धमधा राज के 74वें वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

image

Nov 25, 2019

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के निकटवर्ती ग्राम बहेरा लिमाही चौक में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के धमधा राज के 74वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनवा कुर्मी समाज प्रदेश के अन्य समाज की भांति कृषि पर निर्भर है। यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से ध्यान देना होगा। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।

2500 रूपए प्रति क्विंटल पर खरीदी पर हगी धान खरीदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शुरू हो जाएगा। 2500 रूपए प्रति क्विंटल पर खरीदी होगी। किसानों के मन में किसी बात का संशय नही होना चाहिए, कि पूरा दाम मिलेगा या नहीं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि केन्द्र को चिट्ठी लिखे है कि 2500 प्रति क्विंटल में धान खरीदी हो केन्द्र का कहना है कि यदि छ.ग. में किसानों से 2500 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदोगे तो प्रदेश का चावल नहीं लेंगे। यदि केन्द्र चावल नहीं खरीदेगा तो चावल खराब होने की आशंका है। अन्न का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। आधा चावल पीडीएस दुकान को जाता है आधा चावल केन्द्रीय पुल में। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का अपराध यही है कि किसानों का धान 2500 रूपए प्रति क्विंटल की मान से खरीद रही है। हर हाल में किसानों के खाते में 2500 रूपए पहुंचेगा। बघेल ने कहा कि मै एक किसान का बेटा हूं, किसानों का दर्द समझता हूं।