Loading...
अभी-अभी:

बस्तर में आने वाला है ठंड का कहर, 5 दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज

image

Dec 4, 2018

आशुतोष तिवारी : बस्तर में भी ठंड ने दस्तक दे दी है, पिछले 5 दिनों से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी है,शीत लहर और कडकडाती ठण्ड ने लोगो की मुश्किलें बढा दी है। इधर ठण्ड को देखते हुए गरम कपड़ो के बाजार में भी लोगो की काफी भीड़ देखी जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बस्तर में और कडाके की ठण्ड पड़ने की सम्भावना जताई है। वही बढते ठंड को देखते हुए निगम ने शहर मे अलाव की व्यवस्था भी नही की है।

बस्तर में अब ठण्ड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गहरे कोहरे के साथ  सुबह से ह़ी पड़ रही कडकडाती ठण्ड और  शीत लहर ने लोगो की मुश्किलें बड़ा दी है।लोगो की माने तो बस्तर में पिछले सालो की तुलना इ्स वर्ष काफी ठंड बढी है, आलम यह है की रात तो रात अब दिन में भी लोग गरम कपडे पहनने को मजबूर है। ठंड से कुछ राहत मिलने के लिए निगम द्वारा हर वर्ष अलाव की व्यवस्था करने की बात कही जाती है लेकिन ठंड का मौसम बीते जाने के बाद बी निगम का अलाव शहर के किसी कोने मे भी जलता हुआ दिखाई नही देता।

कडकडाती ठण्ड  ने एक तरफ जहा लोगो की मुश्किलें बढा दी है। वही  शहर में लगे  गरम कपड़ो के  बाजार में ख़ासा जोर पकड़ा  हुआ है। बावजुद इसके निगम अमले ने शहर मे अलाव की कोई व्यवस्था नही कर ऱखी है। निगम आयुक्त का कहना है कि अलाव के लिए सारे  इंतजामात कर लिये गये है लेकिन उनके अनुसार अभी ठंड फिकी है। इसलिए अलावा की जरूरत लोगो को नही पडेगी।

वर्तमान में दिसंबर माह के पहले ही सप्ताह मे  तापमान न्युनितम 10 डी.ग्री पहुच गया है। जो पिछले 2 सालो की तुलना में अधिकतम गिरावट दर्ज की गई  है। मौसम विभाग की माने तो  पिछले तीन दिनों में मौसम के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।  उत्तरी दिशाओं से चल रही कश्मीरी लहर और समुद्री तटो मे  बनी अवदाब की वजह से बस्तर में भी इसका ख़ासा असर पड़ा है। और लगातार तापमान में   गिरावट आने की वजह से आगामी कुछ दिनों तक बस्तर में  काफी ठण्ड पड़ने की सम्भावना मौसम विज्ञानी ने जताई है।