Loading...
अभी-अभी:

पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला

image

Dec 4, 2018

अरविंद दुबे : जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। लगभग आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने इस हमले को अंजाम दिया और युवक पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। माढ़ोताल क्षेत्र में रहने वाले मोहित विश्वकर्मा का मानस उपाध्याय से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम को जब मोहित अपने घर से जा रहा था की तभी मानस उपाध्याय और उसके साथियों ने उसे रोका और उसके साथ विवाद करने लगे।

इसी दौरान मानस उपाध्याय ने उस पर रिवाल्वर ताना दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मोहित ने जब इन बदमाशो से बचने का प्रयास किया तो मानस और उसके साथियों ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके सीने और पैर में गंभीर चोटें आयी। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे मोहित के साथी पर भी चाकू से हमला किया गया जिससे उसे भी चोटें आई हैं। मोहित और उसका साथी जब घायल होकर गिर गए तब हमलावर उन्हें घायल अवस्था में छोड कर भाग गए।

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को निजी असपताल में दाखिल कराया है जहां मोहित की हालत गंभीर बनी हुयी है। ईधर पुलिस ने मोहित के बयान के आधार पर आरोपी मानस और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, इस हमले की वजह से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।