Loading...
अभी-अभी:

धान खरीदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसी भी तरह का सवाल पूछने योग्य ही नहीं - सांसद विजय बघेल

image

Nov 6, 2019

रायपुर- धान खरीदी के मुद्दे पर केन्द्र पर लगातार हमलावर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने पलटवार किया है। विजय बघेल ने कहा कि 25 सौ रुपये में धान खरीदी का वादा किसने किया था? आर्थिक प्रबंधन के विशेषज्ञ होने का दंभ करने वाले लोग प्रदेश को अब कर्ज में क्यों डुबो रहे हैं? धान खरीदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसी भी तरह का सवाल पूछने योग्य ही नहीं हैं। जिन वादों के साथ इन्होंने जनादेश प्राप्त किया है, उन पर अमल करना इसका प्राथमिक दायित्व है। 25 सौ में धान खरीदी के विषय पर प्रदेश के मुखिया नाना प्रकार के प्रपंच कर रहे हैं।

विजय बघेल ने कहा धान खरीदी पर मुख्यमंत्री कर रहे हैं प्रपंच

विजय बघेल ने कहा कि अपने आपको आर्थिक प्रबंधक का विशेषज्ञ होने का दंभ भरने वाले मुख्यमंत्री अब प्रदेश को गिरवी रखने पर आमादा है। 25 सौ रुपये में धान खरीदी पर जब इनके आका राहुल गांधी ने 'पैसे कहां से लाओगे  प्रश्न किया तब यही आर्थिक विशेषज्ञ सत्ता के खातिर राहुल गांधी को भी गुमराह करने से बाज नहीं आए और अब प्रदेश को दिवालिया होने की कगार पर ले आए हैं। उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश को पूरी तरह हाशिये में धकेल देगी जिससे उबर पाना प्रदेश को मुश्किल हो जाएगा।