Jan 24, 2019
हरिओम श्रीवास : मस्तूरी थाना क्षेत्र के पेंड्री जाने वाले मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेत में आठ दिन पहले एक अज्ञात युवक की जली हुई अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास के ग्रामीणों ने मस्तूरी थाना में सूचना दी मस्तूरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पतासाजी की जिस पर अज्ञात युवक की जली हुआ अवशेष मिला।
बता दें कि घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई जिसके बाद डॉग स्कॉड की मदद ली गई और घटना की जानकारी लेने जिला उप अधीक्षक महेश सिन्हा भी पहुंच गए। युवक के सिर का पता नही चल पाया था और आठ दिन बाद पेंड्री मार्ग के दूसरे तरफ स्थित खेत मे युवक का जला हुए एक सर की खोपड़ी मिली जिसे मस्तूरी पुलिस ने पहले मिले हुए अवशेष से जोड़कर देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसा मस्तूरी रिस्दा मुख्य मार्ग के पेंड्री के पास स्थित सुनीता अग्रवाल की लकड़ी टाल के पीछे लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता के खेत में अज्ञात युवक का जला हुआ अवशेष मिला वहीं मस्तूरी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पहचानने क प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो पाई।