Loading...
अभी-अभी:

नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी का बजा डंका, भिलाई-चरोदा, सारंगढ़ में शानदार जीत

image

Dec 30, 2016

रायपुर। प्रदेश के 6 जिलों में हुए नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी का बोलबाला रहा। बीजेपी ने पहली बार बनी नगर निगम भिलाई-चरोदा में कांग्रेस को 4000 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। बीजेपी की चंद्राकांता मांडले भिलाई-चरोदा की पहली महापौर होंगी। साथ ही सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में भी बीजेपी के प्रत्याशी अमित अग्रवाल मे कांग्रेस के उम्मीदवार सूरज तिवारी को 1096 वोटों से हराकर फतह हासिल की है। बीजेपी की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं मे जमकर जश्र मनाया।
भिलाई- चरोदा चुनाव पर एक नज़र
महापौर पद के प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की तीसरे दौर की गिनती में भाजपा की चंद्रकांता को 20905 और कांग्रेस की ज्योति को 16814 मत मिले हैं। वहीं भाजपा 4091 मतों से आगे चल रही थी। भाजपा की चंद्रकांता 4000 मतों से जीत गई है। अधिकृत घोषणा बाकी है।
ये दिग्गज पार्षद जीते
नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के विजय जैन, राजेश दांडेकर और भाजपा के शशीकांत बघेल, दिलीप पटेल, फिरोज फारूखी, सुषमा जेठानी भी विजयी हुए हैं।
ये हारे
भाजपा के दिग्गज डॉ. राधेश्याम वर्मा को निर्दलीय नरेश वर्मा ने हरा दिया है। वहीं बलदाउ वर्मा को निर्दलीय कामता साहू ने पराजित कर दिया।
कांग्रेस के 14 पार्षद विजयी
वार्ड-01 बहलराम साहू
वार्ड-08 संतोष तिवारी
वार्ड-09 के विजय जैन
वार्ड-17 राजेश दांडेकर
वार्ड-21 विमला बंछोर
वार्ड 25 से मोहन साहू 532 मत
वार्ड-26 किरण नायडू
वार्ड 27 से जीत सिंह 260 मत
भाजपा के 16 पार्षद जीते
वार्ड-11 से तुलसी ध्रव
वार्ड 158 से सुषमा जेठानी
वार्ड-22 किशोर साहू
वार्ड 28 से चंद्रप्रकाश,
वार्ड-29 शशीकांत बघेल
10 निर्दलीयों ने भी बाजी मारी
वार्ड-06 आशीष वर्मा
वार्ड-13 तुलसी मरकाम
वार्ड-31 राम सूर्यवंशी
वार्ड 39 कामता साहू
वार्ड-38 नरेंद्र वर्मा

सारंगढ़ चुनाव पर एक नज़र
यदि वार्ड वाइज प्राप्त मतो ंकी बात करें तो पहले राउंड में वार्ड नंबर एक से भाजपा के अमित अग्रवाल को 215 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस से सूरज तिवारी को 131 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय सिलेंडर छाप को इसी वार्ड से 146 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर दो से भाजपा को 305 और कांग्रेस को 247 वोट मिले हैं जबकि सिलेंडर छाप को 123 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर तीन से भाजपा 305 कांग्रेेस 280, वार्ड नंबर चार से भाजपा 187 और कांग्रेस 88, वार्ड नंबर पांच से भाजपा 176 और कांग्रेस को 300 वोट मिले हैं।
जबकि वार्ड नंबर छह से भाजपा को 423 और कांग्रेस को 237 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर सात से भाजपा को 293 और कांग्रेस को 226 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर आठ से भाजपा को 375 और कांग्रेस को 245, वार्ड नंबर नौ से भाजपा को 277 और कांग्रेस को 279, वार्ड नंबर दस से भाजपा को 176 और कांग्रेस को 84, वार्ड नंबर 11 से भाजपा को 194 और कांग्रेस को 141, वार्ड नंबर 12 से भाजपा को 272 और कांग्रेस को 184, वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस को 155 और भाजपा को 332, वार्ड नंबर 14 से भाजपा को 332, कांग्रेस को 155 और सिलेंडर छाप को 262 वोट मिले हैं। जबकि वार्ड नंबर 15 से भाजपा को 302 वोट और कांग्रेस को 395 वोट मिले।