Loading...
अभी-अभी:

जगदलपुरः नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 15 प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस

image

Dec 9, 2019

आशुतोष तिवारी - नगरीय चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन जगदलपुर नगर निगम में कुल 15 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है जबकि बस्तर नगर पंचायत में 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। इस प्रकार अब नगर निगम में 168 और बस्तर नगर पंचायत में 51 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बस्तर जिले से कुल 219 प्रत्याशी अपना भाग्य़ आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों को निर्वाचन शाखा से चुनावी सिंबल अलार्टमेंट भी कर दिया गया है और कल से अब सभी प्रत्याशी चुनावी प्रचार में जुटेंगे।

48 वार्डो के लिए आये थे कुल 191 नामांकन, 5 नामांकन में निकली त्रुटि

बस्तर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जगदलपुर नगर निगम के अंर्तगत आने वाले 48 वार्डो के लिए कुल 191 नामांकन आये थे, जिसमें 5 नामांकन में त्रुटि पाये जाने के बाद निरस्त करने की कार्यवाही की गई। जिसके बाद नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 15 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके अलावा बस्तर नगर पंचायत के 15 वार्डो में 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया और इस प्रकार से अब जगदलपुर नगर निगम में कुल 168 और नगर पंचायत में 51 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। कलेक्टर ने बताया कि शहर के 48 वार्डो में से एक प्रतापदेव वार्ड से दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी जगदीश भूरा का नामांकन समय पर एनओसी जमा नहीं कर पाने से निरस्त कर दिया गया।

कांग्रेस के प्रत्याशी यशवर्धन राव निर्विरोध निवार्चित

कांग्रेस के प्रत्याशी यशवर्धन राव निर्विरोध निवार्चित हुए। जिन्हें राज्य निवार्चन आयोग की ओर से पार्षद प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। इधर देर शाम सभी प्रत्याशियों को सिंबल भी अलार्ट कर दिया गया है। जिन प्रत्याशियों ने एक ही सिंबल देने की मांग की थी, उनके लिए लॉट्री पद्धति से सिंबल अलार्ट किया गया। कलेक्टर ने बताया कि शहर के 48 वार्डो में से 14 वार्डो में दो प्रत्याशी, 12 वार्डो में 3 प्रत्याशी, 8 वार्डो में 4 प्रत्याशी, 10 वार्डो में 5 प्रत्याशी और 3 वार्डो में 5 से अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कल से सभी प्रत्याशी चुनावी प्रचार में जुटेंगे। प्रशासन द्वारा इनके कैंपेन पर खास नजर रखी जायेगी।