Loading...
अभी-अभी:

15 साल की नाबालिग को युवक ने फंसाया अपने प्रेम जाल में, पांच सालों से लड़की के साथ कर रहा था दुष्कर्म

image

Jun 17, 2019

संतोष गुप्ता : 15 साल की एक नाबालिग को 18 साल के एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर पिछले पांच सालो से हवस का शिकार बनाता रहा। हद तो तब हो गई जब युवक कुछ दिन पहले नाबालिग लड़की को गांव से भगाकर कहीं और ले गया। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक आरोपी और नाबालिग लड़की एक ही गांव के रहने वाले हैं। मामला जिले के लोदाम चौंकी क्षेत्र का है।

नाबालिग लड़की के अचानक घर से गायब होने पर उसके माता परेशान हो गये। सभी जगह पतासाजी करने के बाद कहीं भी लड़की के नहीं मिलने से परेशान लड़की के माता पिता लोदाम चौंकी मे अपनी लड़की के गुम होने की सूचना दिये थे। सूचना पर लोदाम पुलिस मामले की तहकीकात कर रही थी इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी प्रकाश लड़की को कुड़िग महुआ टोली में किसी के घर में छिपा कर रखा है। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले नाबालिग लड़की को बरामद किया फिर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चौंकी लोदाम लाया गया। बहरहाल आरोपी प्रकाश पुलिस हिरासत में है पुलिस आज न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल 
में दाखिल करेगी।